बक्सर: गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, दोपहर 1 बजे के बाद 2 सेमी/घंटा की रफ़्तार से बढ़ा
Buxar, Buxar | Jul 31, 2025 उतार-चढ़ाव के साथ अनवरत बढ़ रहा गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नजदीक पहुंच गया है. जिससे तटीय इलाके के मैदानी भागों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मैदानी भागों में तेज गति से पानी का फैलाव होता जा रहा है, जिससे गंगा तटीय इलाकों के लोगों की परेशानी अब बढ़ने लगी है. गंगा का जलस्तर गुरुवार को अपराह्न 3.00 बजे तक 2 सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रहा है.