बक्सर: डीएम की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के दंपति को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बक्सर से सौंपी गई बालिका
Buxar, Buxar | Jul 31, 2025 विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान बक्सर में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह की उपस्थिति में एक बालिका को पश्चिम बंगाल के दंपति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण की देखरेख हेतु सौंपा गया। बच्ची को गोद में लेकर दंपत्ति भाव-विभोर हो गए। गोद लेने के इच्छुक अभिभावकों को केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की वेबसाइट पर आवेदन करना होता है।