मड़ावरा: मड़ावरा के रोहिणी बांध में 2 युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मड़ावरा के रोहिणी बांध में दो युवाओं के द्वारा बांध पर बनी कोठी से पानी मे कूदने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वायरल हो रहा है।लोगों ने बताया है कि रोहिणी बांध पर तैनात चौकीदार के मना करने के बावजूद भी युवा खतरनाक स्टंटबाजी करते रहते हैं।यह वीडियो करीब 2दिन पुराना बताया गया है।युवाओं द्वारा स्टंटबाजी करते समय किसी ने वीडियो बना लिया।