बांधवगढ़: वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पहुंचे उमरिया रोपणी और पौधारोपण क्षेत्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों से ली जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम प्रबंध संचालक राकेश कुमार यादव रविवार को उमरिया पहुंचे। प्रबंध संचालक ने परियोजना मंडल उमरिया के पौधा रोपण क्षेत्र में पहुंचकर पौधा रोपण की जानकारी ली। वृक्षारोपण क्षेत्र में भी अधिकारियों से बातचीत की।परियोजना मंडल उमरिया के संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने बताया कि प्रबंध संचालक ने नर्सरी और वृक्षारोपण, जंगल का निरीक्षण किया।