बांधवगढ़: ग्राम महरोई निवासी मुन्ना लाल की नाली में गिरने की वजह से उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में हुई मौत,मर्ग दर्ज
ग्राम महरोई निवासी मुन्ना लाल चौधरी उम्र 65 वर्ष नाली में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जिस पर उमरिया कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 102/24 के तहत मर्ग दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक सत्यदेव यादव थाना कोतवाली उमरिया द्वारा की जा रही है।