बांधवगढ़: ग्राम घघडार में बिजली का करंट लगने की वजह से उमेश की हुई मौत, आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज
ग्राम घघडार में शिवनारायण के खेत में बिजली का करंट लगने की वजह से उमेश गुप्ता पिता रामनारायण गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम घघडार की मौत हो गई।जिस पर खेत में करंट लगाने वाले आरोपी वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम मुड़गुडी के विरुद्ध अपराध क्रमांक के 470/24 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक विनोद मार्को द्वारा की जा रही है।