बांधवगढ़: उमरिया जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता की गतिविधिया की जाएगी आयोजित
कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत उमरिया जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता की गतिविधिया आयोजित की जाएगी। जिसमें स्वच्छता की गतिविधियों के माध्यम से ऐसे स्थान जहाँ गंदगी, कूड़े कचरे का ढेर तथा गंदे पानी का जमाव आदि स्थानों को ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर उनकी विशेष सफाई की जाना है।