बड़वारा: बड़वारा के परमानंद तिराहे पर समाज सेवा विकास संस्था ने शहीदों की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर मनाई अनोखी दीपावली
Badwara, Katni | Nov 8, 2026 दीपोत्सव के पावन पर्व दीपावली पर जहाँ एक ओर हर घर में खुशियों के दीप जलाए जा रहे थे, वहीं बड़वारा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही 'समाज सेवा विकास संस्था' की टीम ने अनूठी मिसाल पेश की। संस्था के कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए "एक दीया शहीदों के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया।