टॉडगढ़। शनिवार दोपहर 11 बजे कस्बे में जवाजा पेट्रोल पंप से लेकर जवाजा तालाब की नहर तक हाल ही में प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तुरंत बाद मुख्य मार्ग पर डामरीकरण (सड़क निर्माण) कार्य प्रारंभ कर दिया गया। सड़क पर डामर बिछाने का काम शुरू होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब थी