अनूपपुर: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने 19 वर्षीय नवयुवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है,पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शिवम महरा निवासी ग्राम हथगला, थाना बुढार, जिला शहडोल ने मित्रता कर विवाह का विश्वास दिलाया और पिछले एक वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा।