धरहरा: धरहरा में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज़, प्रगणकों को दिया जा रहा आधुनिक प्रशिक्षण
राष्ट्रीय जनगणना को लेकर धरहरा प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रगणक और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुआ, जिसमें डिजिटल जनगणना की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया जा रहा है।