लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार नगर परिषद के सभागार में अंबेडकर बस पड़ाव की बंदोबस्ती प्रक्रिया हुई पूरी 75 लाख 65 हजार की लगी बोली।
कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद लखीसराय द्वारा दो बस स्टैंड की बंदोबस्ती में एक अंबेडकर बस पड़ाव की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मोकामा के दीपक कुमार सिंह ने अधिकतम बोली लगाकर 75 लाख 65 हजार बोलकर बंदोबस्ती अपने नाम कर ली। 4 वर्षों बाद नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड की बंदोबस्ती कराई गई।