लखीसराय: उत्पाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, एक अज्ञात के विरुद्ध भी मामला दर्ज
उत्पाद थाना की पुलिस तथा जिला पुलिस शराब और शराबियों को लेकर सख्ती से कार्रवाई कर शराब बंदी कानून लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में चरोखरा में उत्पाद पुलिस ने छापेमारी कर 2 लीटर महुआ शराब के साथ नीरज को,जोकमैला से एक लीटर महुआ शराब के साथ पवन केवट को गिरफ्तार किया है।पुलिस को पाली स्थित हरोहर नदी किनारे से अज्ञात 105 लीटर शराब बरामद किया।