लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ के समीप ई-रिक्शा ने ट्राई साइकिल में मारी टक्कर, युवक हुआ जख्मी
कवैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ के समीप ई रिक्शा ने ट्राई साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्राई साइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान हलसी थाना क्षेत्र के राता गांव निवासी झींगन महतो के पुत्र गुलो महतो निजी कार्यों को लेकर लखीसराय शहर की ओर आ रहे थे आने के दौरान घटना घटित हुई।