राघोपुर: लखीचंद साहू उच्च विद्यालय सिमराही बाजार में प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम का उद्घाटन, खेलों का आयोजन
सिमराही स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को राघोपुर प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी ने फीता काटकर किया और 60 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की। इस मौके पर बीईओ ने कहा कि खेलों से बच्चे में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।