दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 12 संघत गली स्थित हनुमान मंदिर कमिटी दाउदनगर के अध्यक्ष कुमार नरेंद्र देव के निर्माणाधीन मकान से गया चोरों ने बीती रात कीमती जेवरात व ₹300000 नगद सहित लाखों रुपए की संपत्ति चुरा लिए। गुरुवार को सुबह घटना की जानकारी गृहस्वामी को हुई। शाम 4:00 बजे थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच- पड़ताल की जा रही है।