पालीगंज: महाबलीपुर गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग घायल
पालीगंज के महाबलीपुर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट का मामला शनिवार की रात 8:05 के करीब की बताई जाती है। घायल की पहचान रूबी देवी और किट्टू कुमार बताया गया है।