कोल: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत व्यक्ति हुआ ठगी का शिकार, खाते से उड़े पचास हजार रुपये
Koil, Aligarh | Apr 20, 2024 अंतर्राष्ट्रीय स्कीम के नाम पर व्यक्ति के खाते से उड़े 50 हजार रुपए। अंतर्राष्ट्रीय स्कीम को हटाने के लिए व्यक्ति के पास एक कॉल आया। जिसने व्यक्ति को दिए गए लिंक पर फॉलो करने की बात कही। व्यक्ति ने ऐसा ही किया और व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। इस संदर्भ में व्यक्ति के द्वारा संबंधित थाने में 12:00 बजे आए हुए नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।