कोल: नगला मल्लाह में कलयुगी मां ने किया दुधमुंही बच्ची की हत्या का प्रयास, क्षेत्रीय लोगों ने बच्ची को बचाकर बुलाई पुलिस
Koil, Aligarh | Apr 20, 2024 थाना क्वार्सी के नगला मल्लाह में शुक्रवार रात्रि कलयुगी मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची की हत्या का प्रयास किया है। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और जैसे तैसे बच्ची की जान बचाई और पुलिस को सूचना कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय लोगों से घटना की जानकारी करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।