कोल: ख्वाजा चौक, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के बिगड़े बोल, मंच पर संबोधित करते समय रिश्वत मांगने वालों के हाथ तोड़ने की कही बात
Koil, Aligarh | Apr 19, 2024 थाना दिल्ली गेट इलाके के ख्वाजा चौक पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा- इस सरकार में कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं होता है। गठबंधन की सरकार बनते ही सांसद, विधायक हमारे होंगे तब रिश्वतखोरों की खैर नहीं, जो रिश्वत मांगेगा उसके हाथ तोड़ दिए जाएंगे।