फर्रुखाबाद: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मृतका बेटी को दवा दिलाकर पति के साथ घर लौट रही थी
जनपद शाहजहांपुर के गांव मऊ निवासी इंतजार अपनी 35 वर्षीय पत्नी रिजवाना के साथ बाइक से 18 वर्षीय बेटी मुस्कान को दबा दिलाने शहर के एक नर्सिंग होम में आए थे। दवा दिलाकर वह बाइक से वापस जा रहे थे। इसी दौरान इटावा बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पुल और मसेनी चौराहा के बीच डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग बाइक से नीचे गिर गए रिजवाना के सिर में गंभीर चोट आई...