दलौदा पुलिस पर लगे आरोपों का थाना प्रभारी ने किया खंडन, आरोपों को बताया निराधार
दलौदा। कल पुलिस अधीक्षक मंदसौर की जनसुनवाई में मोरखेड़ा निवासी गोपाल दमामी द्वारा उप निरीक्षक राधेश्याम पंवार पर गाली-गलौज करने सहित गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले को लेकर आज दलौदा थाना प्रभारी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
थाना प्रभारी के अनुसार, मोर खेड़ा निवासी राधाबाई द्वारा रुपये वापस नहीं लौटाने को लेकर जनसुनवाई में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के संबंध में दोनों पक्षों को दलौदा थाने पर बुलाया गया, जहां दोनों पक्षों के बयान लिए गए। बयान लेने के बाद दोनों पक्षों को रवाना कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि गोपाल दमामी द्वारा पुलिस पर लगाए गए गाली-गलौज सहित अन्य सभी आरोप निराधार एवं तथ्यहीन हैं।
#दलौदा #मंदसौर #दलौदा_पुलिस #जनसुनवाई #मंदसौर_पुलिस