पोलायकलां: ग्राम हड़लाय से नाबालिग बालिका लापता, पुलिस कर रही तलाश
ग्राम हड़लाय क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका लापता हो गई। सोमवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार नाबालिग बालिका के परिवार के लोगों ने मामले की शिकायत अकोदिया थाना पुलिस को की। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरु की है।मामले में पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने को लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।