दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से 5 वर्षीय बच्चे को लेकर सैनिक एक्सप्रेस में पहुंचा युवक, झुंझुनूं स्टेशन पर RPF ने किया दस्तयाब
झुंझुनूं। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से एक 5 वर्षीय बच्चे को लेकर सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार दौसा निवासी आकाश भी उसी ट्रेन में यात्रा कर रहा था। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसने उससे पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान युवक ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह बच्चे को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से अपने साथ लेकर आया है। इसके बाद मामले की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी गई।
RPF ने झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चा किन परिस्थितियों में युवक के साथ आया और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। #viral #jhunjhunu #trending #reels #instadaily