रेवाड़ी शहर के बाल भवन में सोमवार को जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने 7 वर्ष पुराने मामले में नगर परिषद में पहले रहे जेई-एमई और वर्तमान जेई-एमई को रूल-7 के तहत चार्जशीट किया है। जांच के बाद यह तय किया जाएगा कि मामले में किसकी जिम्मेदारी बनती है।
मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रूल-7 के तहत चार्जशीट के बाद जांच की जाएगी और इसी के आधार पर संबंधित अधिकारी को सजा देने का निर्णय होगा।
उन्होंने कहा कि गंभीर मामले में नौकरी से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई का प्रावधान है।
Ranbir Singh Gangwa DPR Haryana Nayab Saini
Rewari, Rewari | Sep 29, 2026