सासनी: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Sasni, Hathras | Aug 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में एक विवाहिता शीतल पत्नी शिव कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।