लोहरदगा: विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने जनता की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान का आश्वासन दिया
लोहरदगा: जनता की समस्याओं का समाधान करना और उनकी आवाज को सही मंच तक पहुंचाना ही एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है। इसी संकल्प के साथ लोहरदगा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से लगातार संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार शाम लगभग 3:00 लोहरदगा विधायक कार्यालय में डॉ रामेश्वर उरांव पहुंचे।