लोहरदगा: कुडू मुख्य पथ पर चिरी के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
जानकारी अनुसार कुडू कोलसिमरी निवासी कमरू भगत लोहरदगा की ओर से कोलसिमरी लौट रहा था, इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बेसुधी होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए बृहस्पतिवर देर शम 7:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।