लोहरदगा: सदर प्रखंड में स्वतंत्रता सेनानी बुद्धन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूत बुधन सिंह उर्फ़ नंद लाल सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे लोहरदगा जिले के नागरिकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोहरदगा सदर प्रखंड के बुधन सिंह लेन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में जिले के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।