*‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जिले की 14 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, कुल 751 आवेदन प्राप्त, 281 का निष्पादन*
आज दिनांक 07 जुलाई, 2026 (माह जुलाई का प्रथम मंगलवार) को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत जन-समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु जिले की 14 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया के नेतृत्व में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को एक ही स्थल पर प्राप्त कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना है।
*रतनी फरीदपुर प्रखंड* अंतर्गत *रतनी पंचायत में* *शिविर प्रभारी सह जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया* द्वारा आयोजित शिविर में 32 आवेदन प्राप्त हुए एवं 03 आवेदन निष्पादित किए गए।
*जहानाबाद प्रखंड के मांदिल पंचायत में शिविर प्रभारी सह अपर समाहर्ता (राजस्व), जहानाबाद श्री अनिल कुमार सिन्हा* के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 39 आवेदन प्राप्त हुए एवं 11 आवेदन निष्पादित किए गए। वही, *सेवनन पंचायत* में शिविर प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद सुश्री नेहा कुमारी द्वारा आयोजित शिविर में 44 आवेदन प्राप्त हुए एवं 18 आवेदन निष्पादित किए गए।
*मोदनगंज प्रखंड के सईस्ताबाद पंचायत में शिविर प्रभारी सह संयुक्त सचिव, विशेष कार्यक्रम, जहानाबाद श्री तेज नारायण राय द्वारा आयोजित शिविर में* 188 आवेदन प्राप्त हुए एवं 147 आवेदन निष्पादित किए गए। *मोदनगंज पंचायत में शिविर प्रभारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, जहानाबाद श्रीमती अमु अमला* द्वारा आयोजित शिविर में 26 आवेदन प्राप्त हुए एवं 06 आवेदन निष्पादित किए गए।
*मखदुमपुर प्रखंड के आयोजित चार पंचायतों में से रामपुर पंचायत* में शिविर प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अविनाश कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 59 आवेदन प्राप्त हुए एवं 14 आवेदन निष्पादित किए गए। *भैख पंचायत में शिविर प्रभारी सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), जहानाबाद श्री विनय कुमार सिंह* द्वारा आयोजित शिविर में 44 आवेदन प्राप्त हुए एवं 09 आवेदन निष्पादित किए गए। *कोहरा पंचायत में शिविर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा* द्वारा आयोजित शिविर में 24 आवेदन प्राप्त हुए एवं 07 आवेदन निष्पादित किए गए। *सोलहण्डा पंचायत में शिविर प्रभारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री चन्द्र किशोर सिंह* द्वारा आयोजित शिविर में 20 आवेदन प्राप्त हुए एवं 06 आवेदन निष्पादित किए गए।
*काको प्रखंड के बढ़ौना पंचायत* में शिविर प्रभारी सह जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जहानाबाद श्री सुजीत कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 24 आवेदन प्राप्त हुए। *सुलेमानपुर पंचायत में* आयोजित शिविर में 136 आवेदन प्राप्त हुए एवं 40 आवेदन निष्पादित किए गए।
*घोसी प्रखंड अंतर्गत साहोविगहा पंचायत* में शिविर प्रभारी सह संयुक्त सचिव-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव कुमार द्वारा आयोजित शिविर में 44 आवेदन प्राप्त हुए एवं 07 आवेदन निष्पादित किए गए। जबकि *उबेर पंचायत* में शिविर प्रभारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद सुश्री आकांक्षा गुप्ता द्वारा आयोजित शिविर में 29 आवेदन प्राप्त हुए एवं 05 आवेदन निष्पादित किए गए।
*हुलासगंज प्रखंड के बौरी पंचायत* में शिविर प्रभारी सह वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद सुश्री होमा इरफ़ान द्वारा आयोजित शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए एवं 08 आवेदन निष्पादित किए गए।
इस तरह जिले में आयोजित *आज के सहयोग शिविरों में कुल 751 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 281 आवेदनों का निष्पादन किया गया। शेष 470 लंबित आवेदनों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।*
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप 30 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादित मामलों की अनुपालन प्रतिवेदन (Compliance Report) भी सहयोग पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराएं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#सहयोग_शिविर #cmsamratchoudhary
#ICDSBihar #IPRDBihar #Educación
Information & Public Relations Department, Government of Bihar