फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद दीपक ढाबा के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर बस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में दीपक ढाबा के सामने इटावा-बरेली हाईवे पर जहानगंज के गांव नगला खुरू निवासी बली सिंह साइकिल में शनिवार देर शाम बस ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना मिली मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि बली सिंह साइकिल से अपने पैतृक गांव गजियापुर जा रहे थे।