मुरैना: जरेरुआ के पास हाईवे पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Morena, Morena | Jun 1, 2026 नूराबाद थाना क्षेत्र के जरेरुआ के पास हाईवे पर स्कूटी सवार और मोटरसाइकिल सवार में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों पर सवार करीब तीन लोग घायल हो गए इसके बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल के लिए एंबुलेंस की मदद से मिलवाया है बता दें कि थोड़ी देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई।