पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री मंगल पांडे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- तेजस्वी यादव खुद डिप्रेशन में हैं
तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी को डिप्रेशन में बताए जाने को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री मंगल पांडे ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव खुद डिप्रेशन में हैं, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं।