पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट पर तेजस्वी यादव ने डिप्टी CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना, कहा- 4 लोग भी इनको सुनने नहीं आते हैं
शनिवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान RJD नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि इसे बिहार नहीं चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनके कार्यक्रम में चार लोग भी इनको सुनने नहीं आते हैं।