बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार किया, बरामद हुआ एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस
Baghpat, Bagpat | Jul 25, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार को करीब तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित आसिफ निवासी कैराना को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक विपिन कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजन कुमार व करतार सिंह मौजूद रहे।