बागपत: बावली-बड़ौत रोड पर खराब और फुई लगे लड्डू का विरोध करने पर दुकानदार ने युवक के साथ की मारपीट, ई-रिक्शा छीनकर तोड़ा फोन
Baghpat, Bagpat | Jul 25, 2025 शुक्रवार को करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार बड़ौत शहर की मधुबन कालोनी निवासी निर्मल के मुताबिक गत 21 जुलाई की शाम करीब छह बजे बावली बड़ौत रोड स्थिय एक हलवाई की दुकान से आधा किलोग्राम लड्डू लेकर गया था। लड्डू खाने से उनके बच्चों की हालत खराब हो गई। उन्होंने देखा कि लड्डू खरब और फुई लगी हुई थी। गत 22 जुलाई को खराब और फुई लगे लड्डू लेकर दुकान पर पहुंचा।