बागपत: कमाला में नलकूप के हौज में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
Baghpat, Bagpat | Jul 25, 2025 शुक्रवार को करीब साढ़े नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के कमाला गांव में नलकूप के हौज में 30 वर्षीय राकेश पुत्र धर्मवीर का शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आशंका जताई की युवक की हौज में डूबने से मृत्यु हुई है।