बांसगांव: तहसील क्षेत्र के बघराई और कोहड़ा गाँव में लगी आग, स्थानीय ग्रामीणों और आस-पास के गांव के लोगों की मदद से पाया गया काबू
बाँसगाँव तहसील के बांसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बघराई गाँव व गगहा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गाँव में शनिवार को गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। बतादे कोहड़ा गाँव के लेखपाल तेजस सिंह ने शनिवार की रात्रि 9 बजकर 30 मिनट पर बातचीत के दौरान बताया की आग लगने से करीब 4 एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।