छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुर्ग जिले से एक कैदी को अम्बिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी एक एएसआई (ASI) और एक आरक्षक प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास शराब के नशे में बेसुध पड़े मिले। सुरक्षा में लापरवाही की हद तब पार हो गई जब उनकी सरकारी लोडेड इंसास राइफल खुलेआम जमीन पर लावारिस हालत में पड़ी दिखाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर हथियार को लावारिस देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस सहायता केंद्र को खबर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने राइफल को जब्त कर कब्जे में लिया। ड्यूटी के दौरान घोर अनुशासनहीनता और सर्विस हथियार की ऐसी खुली अनदेखी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा और दुर्ग दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #SurgujaPolice #DurgPolice #BreakingNews #CrimeNews #PoliceDepartment #ViralVideo #CGNews #INSASRifle #FatafatNews