लालगंज: रामपुरखुर्द से पुलिस ने जमीनी विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में फूलपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार व मय हमराह फोर्स ने जमीनी विवाद में मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी दुर्गेश पुत्र बिंदेश्वरी को रामपुर खुर्द से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।