जहानाबाद: सुरक्षा की मांग पर सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, तीन घंटे स्वास्थ्य सेवा ठप, मीना कुमारी का बयान
जहानाबाद सदर अस्पताल में सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार सुबह डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा बंद कर धरना दिया। करीब तीन घंटे तक इलाज बाधित रहने से मरीजों को परेशानी हुई।डॉक्टरों ने परिजनों द्वारा अभद्र व्यवहार और असुरक्षा का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षा बल और पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने की बात हुई।