प्रतापगढ़: पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने सई नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने किया बचाव
चकबन तोड़ निवासी जुली गौड़ ने सोमवार रात करीब 8.30 बजे पति संदीप की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सई नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति की प्रताड़ना की शिकायत कई बार पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।