Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम महुअन और ड़ेंगामौचार में संचालित हाउसहोल्ड सर्वेक्षण कार्य का जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण -- जनपद पंचायत ईसागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.पी. प्रजापति ने ग्राम पंचायत महुअन और ड़ेंगामौचार पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों के लिए संचालित हाउसहोल्ड सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेक्षण दल के कार्यों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर सर्वे में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि गांव का कोई भी पात्र परिवार सर्वेक्षण से वंचित न रहे, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रजापति ने कहा कि पीवीटीजी परिवारों की वास्तविक सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी एकत्रित करने हेतु यह सर्वेक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से शासन द्वारा लक्षित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सर्वेक्षण दल से चर्चा कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। सर्वेक्षण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा दल को स्थानीय स्तर पर पूर्ण सहयोग प्राप्त हो, इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए गए। विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी आवश्यकताओं के आकलन हेतु यह सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से लक्षित परिवारों तक पहुंचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक श्री विपिन रघुवंशी भी उपस्थित रहे। #ashoknagar

2 views | Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
--
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार श्रवण एवं वाक् दिव्यांग समुदाय के सदस्यों हेतु राज्यव्यापी विधिक जागरूकता एवं पहुंच अभियान ‘‘अनुगूंज‘‘ के अंतर्गत शनिवार को ए.डी.आर. सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम का आयोजन  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश श्री संजीव सिंघल एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री मनीष अनुरागी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, श्रवण एवं वाक् बाधित हितग्राही, उनके अभिभावक, लीगल एड डिफेंस काउंसल के अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे तक अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी श्रवण क्षमता का परीक्षण भी किया गया। जिन हितग्राहियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र लंबित थे, उनके लिए पैरालीगल वालंटियर्स के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई।
कार्यक्रम में आए सभी हितग्राहियों एवं उनके परिजनों हेतु नाश्ता, चाय एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। शिविर में लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
#ashoknagar

श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन -- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार श्रवण एवं वाक् दिव्यांग समुदाय के सदस्यों हेतु राज्यव्यापी विधिक जागरूकता एवं पहुंच अभियान ‘‘अनुगूंज‘‘ के अंतर्गत शनिवार को ए.डी.आर. सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर में श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश श्री संजीव सिंघल एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री मनीष अनुरागी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, श्रवण एवं वाक् बाधित हितग्राही, उनके अभिभावक, लीगल एड डिफेंस काउंसल के अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा यूट्यूब के माध्यम से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे तक अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा उपस्थित दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी श्रवण क्षमता का परीक्षण भी किया गया। जिन हितग्राहियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र लंबित थे, उनके लिए पैरालीगल वालंटियर्स के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई। कार्यक्रम में आए सभी हितग्राहियों एवं उनके परिजनों हेतु नाश्ता, चाय एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई। शिविर में लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

मुख्‍यमंत्री द्वारा वीडियों कांफ्रेस के माध्‍यम से समान नागारिक संहिता के संबंध में ली बैठक   
 --
मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन की अध्‍यक्ष्‍यता में शनिवार को वीडियों कांफ्रेस के माध्‍यम से समान नागारिक संहिता के संबंध में कमिश्‍नर/ कलेक्‍टर की बैठक लेकर अधिक से अधिक सुझाव प्राप्‍त किये जाने के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गए।उन्‍होंने निर्देश दिये कि समान नागारिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्‍त करने के लिये ग्राम पंचायत स्‍तर तक जन जागरूकता कर सुझाव आमंत्रित किये जाएं। सुझाव प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्‍होंने निर्देश दिये कि सभी जिले के कलेक्‍टर इस कार्य को प्राथमिकता से कराएं। उन्‍होंने जिले में जनकल्‍याण शिविरों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के माध्‍यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएं। उन्‍होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 जून तक चलाएं जाने के संबंध में विस्‍तृत निर्देश देकर समीक्षा की। उन्‍होंने आगामी 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से योगाभ्‍यास के संबंध में निर्देशित किया।  उन्‍होने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के प्रबंधन तथा ज्ञान भारतम् पाण्‍डुलिपियों के संरक्षण के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गए ।  
  जिला एन.आई.सी कक्ष में वीडियों कांफ्रेस में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्‍तव सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar

मुख्‍यमंत्री द्वारा वीडियों कांफ्रेस के माध्‍यम से समान नागारिक संहिता के संबंध में ली बैठक -- मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन की अध्‍यक्ष्‍यता में शनिवार को वीडियों कांफ्रेस के माध्‍यम से समान नागारिक संहिता के संबंध में कमिश्‍नर/ कलेक्‍टर की बैठक लेकर अधिक से अधिक सुझाव प्राप्‍त किये जाने के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गए।उन्‍होंने निर्देश दिये कि समान नागारिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्‍त करने के लिये ग्राम पंचायत स्‍तर तक जन जागरूकता कर सुझाव आमंत्रित किये जाएं। सुझाव प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्‍होंने निर्देश दिये कि सभी जिले के कलेक्‍टर इस कार्य को प्राथमिकता से कराएं। उन्‍होंने जिले में जनकल्‍याण शिविरों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के माध्‍यम से अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएं। उन्‍होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को 30 जून तक चलाएं जाने के संबंध में विस्‍तृत निर्देश देकर समीक्षा की। उन्‍होंने आगामी 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक रूप से योगाभ्‍यास के संबंध में निर्देशित किया। उन्‍होने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के प्रबंधन तथा ज्ञान भारतम् पाण्‍डुलिपियों के संरक्षण के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गए । जिला एन.आई.सी कक्ष में वीडियों कांफ्रेस में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती सोनम जैन,श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,श्री बृजविहारी लाल श्रीवास्‍तव सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

डिजिटल इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक,
नवाचार, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
Narendra Modi 
#12YearsOfYuvaShakti

डिजिटल इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक, नवाचार, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। Narendra Modi #12YearsOfYuvaShakti

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026