मुगलसराय: रघुनाथपुर में चंद्रप्रभा नदी पर पुल और सड़क निर्माण के लिए 3.64 करोड़ की मंजूरी, जल्द होगा शिलान्यास
मुगलसराय। रविवार शाम 04 बजे को विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मुगलसराय विधानसभा के ग्राम रघुनाथपुर में चंद्रप्रभा नदी पर पुल और सड़क निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ 64 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई है। विधायक के अनुसार जल्द ही निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।