Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
No video available

#राहुल_गांधी_विचार_मंच* _स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को_ *हार्दिक शुभकामनाए,*

8.5k views | Barwani, Barwani | Jul 25, 2021

MORE NEWS

​बड़वानी जिले के थाना पाटी पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग करने वाले 4 भारी वाहनों को जब्त किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों पर की गई नाकाबंदी के दौरान वाहन क्रमांक MP10G0391, MP09BG7195, MP46G0376 और MP13AJ1590 क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई कर इन्हें थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इनके खिलाफ न्यायालयीन शिकायत दर्ज कर मामला कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए आज ही फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#nimaddastaknews #PatiNews #BarwaniPolice #TrafficChecking #OverloadVehicles

​बड़वानी जिले के थाना पाटी पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग करने वाले 4 भारी वाहनों को जब्त किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों पर की गई नाकाबंदी के दौरान वाहन क्रमांक MP10G0391, MP09BG7195, MP46G0376 और MP13AJ1590 क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई कर इन्हें थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इनके खिलाफ न्यायालयीन शिकायत दर्ज कर मामला कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए आज ही फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #nimaddastaknews #PatiNews #BarwaniPolice #TrafficChecking #OverloadVehicles

Barwani, Barwani | Jul 16, 2026

बड़वानी जिले की थाना सेंधवा शहर पुलिस ने 'ऑपरेशन हवालात' के तहत आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी तंत्र और मुखबिर की सूचना पर दिल्ली के सुल्तानपुरी में दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर अपराध क्रमांक 263/2024 के आरोपी शुभम सिंगला (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर सेंधवा लाया, जहां वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक स्वदेश कुमरावत और आरक्षक संतोष भाबर की सराहनीय भूमिका रही। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniPolice #OperationHawalat #MpNews

बड़वानी जिले की थाना सेंधवा शहर पुलिस ने 'ऑपरेशन हवालात' के तहत आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी तंत्र और मुखबिर की सूचना पर दिल्ली के सुल्तानपुरी में दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर अपराध क्रमांक 263/2024 के आरोपी शुभम सिंगला (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर सेंधवा लाया, जहां वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक स्वदेश कुमरावत और आरक्षक संतोष भाबर की सराहनीय भूमिका रही। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #SendhwaNews #BarwaniPolice #OperationHawalat #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 16, 2026

बड़वानी की थाना कोतवाली पुलिस ने "ऑपरेशन हवालात" के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी श्री बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। सेगांव फाटे के पास मामूली विवाद में आरोपियों ने एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्रम्" के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी सोनू उर्फ बा, विरू उर्फ भूरा और कुंदन वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवाओं से संयम बरतने की अपील की है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #KotwaliPolice #OperationTrinetram #MpNews

बड़वानी की थाना कोतवाली पुलिस ने "ऑपरेशन हवालात" के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी श्री बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। सेगांव फाटे के पास मामूली विवाद में आरोपियों ने एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्रम्" के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी सोनू उर्फ बा, विरू उर्फ भूरा और कुंदन वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवाओं से संयम बरतने की अपील की है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #KotwaliPolice #OperationTrinetram #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 16, 2026

*मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित* 
-----
 *भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराना आयोग का मुख्य उद्देश्य -आयोग अध्यक्ष श्री मिश्रा* 
बड़वानी 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित समस्त प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
 बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के आधार पर जनोन्मुखी एवं सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग, जिला, तहसील और विकासखंड जैसी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की अनुशंसा के लिए आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन और युक्तियुक्तकरण का मुख्य उद्देश्य प्रशासकीय कार्यों की दक्षता को बढ़ाना और आमजन तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना है। प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए  आधिकारिक पोर्टल www.mpaurc.mp.gov.in  के माध्यम से 31 जुलाई तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त होने वाले इन सुझावों पर जिला कलेक्टर विचार करेंगे और अपनी अनुशंसा के साथ इसे आयोग को भेजेंगे।
 आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि जिला, उपखंड, तहसील, जनपद एवं विकासखंड स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के संबंध में सम्यक रूप से विचार कर जमीनी सुझाव प्राप्त किए जा सकें। जिले की सभी तहसीलों और अनुविभागों की बैठकों के बाद, कलेक्टर अपने स्तर पर अधीनस्थों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर एक अंतिम प्रस्ताव तैयार करेंगे और उसे आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। आयोग द्वारा केवल कलेक्टर द्वारा प्रेषित इसी अंतिम प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर पुनर्गठन की अनुशंसा की जाएगी।
 आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में प्रशासनिक समन्वय को अधिक तीव्र और प्रभावी बनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक त्वरित संचार माध्यम के रूप में कार्य करेगा, जिसके जरिए  रचनात्मक सुझाव, आवश्यक डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां रियल-टाइम में एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में गति आएगी।
सचिव श्री सिंह ने कहा कि भविष्य की दूरगामी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जो भी सुझाव दिए जाएं उनके केंद्र बिंदु में जनता और सुगम सेवा प्रदायगी होनी चाहिए।

*मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित* ----- *भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराना आयोग का मुख्य उद्देश्य -आयोग अध्यक्ष श्री मिश्रा* बड़वानी 15 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला, अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित समस्त प्रमुख विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए भौगोलिक परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं के आधार पर जनोन्मुखी एवं सुलभ प्रशासन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग, जिला, तहसील और विकासखंड जैसी प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की अनुशंसा के लिए आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन और युक्तियुक्तकरण का मुख्य उद्देश्य प्रशासकीय कार्यों की दक्षता को बढ़ाना और आमजन तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना है। प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए आधिकारिक पोर्टल www.mpaurc.mp.gov.in के माध्यम से 31 जुलाई तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त होने वाले इन सुझावों पर जिला कलेक्टर विचार करेंगे और अपनी अनुशंसा के साथ इसे आयोग को भेजेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि जिला, उपखंड, तहसील, जनपद एवं विकासखंड स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के संबंध में सम्यक रूप से विचार कर जमीनी सुझाव प्राप्त किए जा सकें। जिले की सभी तहसीलों और अनुविभागों की बैठकों के बाद, कलेक्टर अपने स्तर पर अधीनस्थों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर एक अंतिम प्रस्ताव तैयार करेंगे और उसे आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। आयोग द्वारा केवल कलेक्टर द्वारा प्रेषित इसी अंतिम प्रस्ताव की समीक्षा की जाएगी और प्राप्त सुझावों के आधार पर पुनर्गठन की अनुशंसा की जाएगी। आयोग के सचिव श्री अक्षय कुमार सिंह ने बैठक में प्रशासनिक समन्वय को अधिक तीव्र और प्रभावी बनाने पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाए। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म एक त्वरित संचार माध्यम के रूप में कार्य करेगा, जिसके जरिए रचनात्मक सुझाव, आवश्यक डेटा और महत्वपूर्ण जानकारियां रियल-टाइम में एक-दूसरे के साथ साझा कर सकेंगे, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में गति आएगी। सचिव श्री सिंह ने कहा कि भविष्य की दूरगामी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जो भी सुझाव दिए जाएं उनके केंद्र बिंदु में जनता और सुगम सेवा प्रदायगी होनी चाहिए।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

आप अपने देश के लिए अद्भुत हो निरंतर चलते रहो - ईशा एली गेरिमो
....................
प्रकृति के सानिध्य में आशाग्राम पुनर्वास कार्यों का संगम है जीएलआरए प्रतिनिधि
बड़वानी 15 जुलाई 2026/ किसी भी हितग्राही मूलक योजना का सफल परिणाम हम अन्तर्विभागीय समन्वय से ही प्राप्त कर सकते हैं। आशाग्राम ट्रस्ट में पुनर्वास कार्यों में हम इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। ट्रस्ट के द्वारा सीमित संसाधनों में आदर्श परिणाम देकर देश के लिए अद्भुत कार्य किया है। 
 उक्त बातें तंजानिया और इथोपिया से आए जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ एसोसिएशन इंडिया जीएलआरए प्रतिनिधि मंडल ने कही। तंजानिया के श्री ईशा एली गेरीमो ने बताया कि हम बहुत सारे स्टेट में मूल्यांकन टीम के रूप में भ्रमण करते हैं, किंतु यहां एक ही स्थान पर हमें बहुत से पुनर्वास कार्यों को देखने का अवसर मिला। आशाग्राम ट्रस्ट एवं जीएलआरए बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के जागरूकता अभियान के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं में जोड़ने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं । इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य प्राइवेट चिकित्सक भी समन्वय के साथ जुड़े हुए हैं।
  ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर नये कुष्ठ रोगियों के लिए भी आवासीय व्यवस्था की जानकारी प्रदान की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आशाग्राम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह सोलंकी ने बताया गया कि हमारे निजी चिकित्सक भी कुष्ठ रोगियों का  उपचार कर रोगी को जीएलआरए के माध्यम से जिला चिकित्सालय में रेफर करते हैं। तंजानिया एवं ईंथोपिया के प्रतिनिधियों ने कुष्ठ रोगियों द्वारा हस्त निर्मित दरी उत्पाद की सराहना कर उसे बेहतरीन बताया। ट्रस्ट की कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण इकाई में निर्मित दिव्यांगजन उपयोगी संसाधनों के लिए उन्होंने कहा यह अनुकरणीय है। इस दौरान जीएलआरए के नेशनल मेडिकल एडवाइजर डॉ आशीष वाघ, राज्य समन्वयक एवं कुष्ठ सलाहकार डॉ विशाल देसाई, ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री मनीष पाटीदार, जीएलआरए जिला समन्वयक श्री विपुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani

आप अपने देश के लिए अद्भुत हो निरंतर चलते रहो - ईशा एली गेरिमो .................... प्रकृति के सानिध्य में आशाग्राम पुनर्वास कार्यों का संगम है जीएलआरए प्रतिनिधि बड़वानी 15 जुलाई 2026/ किसी भी हितग्राही मूलक योजना का सफल परिणाम हम अन्तर्विभागीय समन्वय से ही प्राप्त कर सकते हैं। आशाग्राम ट्रस्ट में पुनर्वास कार्यों में हम इसे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। ट्रस्ट के द्वारा सीमित संसाधनों में आदर्श परिणाम देकर देश के लिए अद्भुत कार्य किया है। उक्त बातें तंजानिया और इथोपिया से आए जर्मन लेप्रोसी एंड टीबी रिलीफ एसोसिएशन इंडिया जीएलआरए प्रतिनिधि मंडल ने कही। तंजानिया के श्री ईशा एली गेरीमो ने बताया कि हम बहुत सारे स्टेट में मूल्यांकन टीम के रूप में भ्रमण करते हैं, किंतु यहां एक ही स्थान पर हमें बहुत से पुनर्वास कार्यों को देखने का अवसर मिला। आशाग्राम ट्रस्ट एवं जीएलआरए बड़वानी में कुष्ठ रोगियों के जागरूकता अभियान के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं में जोड़ने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं । इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग एवं अन्य प्राइवेट चिकित्सक भी समन्वय के साथ जुड़े हुए हैं। ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया द्वारा आशाग्राम ट्रस्ट के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर नये कुष्ठ रोगियों के लिए भी आवासीय व्यवस्था की जानकारी प्रदान की। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आशाग्राम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ मदन सिंह सोलंकी ने बताया गया कि हमारे निजी चिकित्सक भी कुष्ठ रोगियों का उपचार कर रोगी को जीएलआरए के माध्यम से जिला चिकित्सालय में रेफर करते हैं। तंजानिया एवं ईंथोपिया के प्रतिनिधियों ने कुष्ठ रोगियों द्वारा हस्त निर्मित दरी उत्पाद की सराहना कर उसे बेहतरीन बताया। ट्रस्ट की कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण इकाई में निर्मित दिव्यांगजन उपयोगी संसाधनों के लिए उन्होंने कहा यह अनुकरणीय है। इस दौरान जीएलआरए के नेशनल मेडिकल एडवाइजर डॉ आशीष वाघ, राज्य समन्वयक एवं कुष्ठ सलाहकार डॉ विशाल देसाई, ट्रस्ट के श्री सचिन दुबे, श्री मणिराम नायडू, श्री मनीष पाटीदार, जीएलआरए जिला समन्वयक श्री विपुल चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026