बड़वानी जिले के थाना पाटी पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग करने वाले 4 भारी वाहनों को जब्त किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों पर की गई नाकाबंदी के दौरान वाहन क्रमांक MP10G0391, MP09BG7195, MP46G0376 और MP13AJ1590 क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते पाए गए। पुलिस ने इन सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई कर इन्हें थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है। नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इनके खिलाफ न्यायालयीन शिकायत दर्ज कर मामला कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसी ही सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए आज ही फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#nimaddastaknews #PatiNews #BarwaniPolice #TrafficChecking #OverloadVehicles