बड़वानी की थाना कोतवाली पुलिस ने "ऑपरेशन हवालात" के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व थाना प्रभारी श्री बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। सेगांव फाटे के पास मामूली विवाद में आरोपियों ने एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, जिस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने "ऑपरेशन त्रिनेत्रम्" के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी सोनू उर्फ बा, विरू उर्फ भूरा और कुंदन वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवाओं से संयम बरतने की अपील की है। ऐसी ही खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #KotwaliPolice #OperationTrinetram #MpNews