मुलताई: नागपुर से मुलताई मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में पहुंचा डॉक्टर और इंजीनियर्स का शिव प्रतिष्ठा ढोल बना आकर्षण
Multai, Betul | Oct 14, 2024 नागपुर महाराष्ट्र से डॉक्टर्स और इंजीनियर्स का शिव प्रतिष्ठा ढोल मुलताई नगर में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर पहुंचा, जो लोगो के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के स्टेशन चौक पर जय भवानी दुर्गा उत्सव मंडल द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था। जो रविवार देर रात 8 बजे से करीब 12 बजे तक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल रहा।