श्री गंगानगर: पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ संवाद कार्यक्रम व जागरूकता रैली
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 5, 2026
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के अंतर्गत बुधवार को शाम 4:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, श्रीगंगानगर में महिलाओं से संवाद कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक पुलिस (आरएसी) श्रीमती श्वेता धनकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरि शंकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।