आबू रोड: आबूरोंड में भीषण गर्मी में मानव सेवा समिति बनी सहारा, चैकपोस्ट पर शीतल जल सेवा पिछले तीन माह से जारी
आबूरोड में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मानव सेवा समिति द्वारा आमजन की सुविधा के लिए संचालित शीतल जल सेवा लगातार जारी है।पिछले तीन माह से चैकपोस्ट पर चल रही इस निःशुल्क जल सेवा से राहगीरों, यात्रियों और श्रमिकों को बड़ी राहत मिल रही है।मानव सेवा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि चैकपोस्ट पर संचालित शीतल जल सेवा को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।